Pauri GarhwalBig News
गढ़वाल की सुंदरता के कायल हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, भैरवगढ़ी मंदिर के किए दर्शन

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पिछले दिनों उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लैंसडाउन भ्रमण भी किया। इस दौरान वह गढ़वाल की सुंदरता के कायल हो गए। बता दें किरेन रिजिजू लैंसडाउन में डॉप्लर वेदर रडार के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा भैरव के धाम भैरवगढ़ी के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वह स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चाय की दुकान पर चाय भी पी।

इस दौरान किरेन रिजिजु ने कहा कि अरुणांचल प्रदेश की भांति ही उत्तराखंड राज्य भी शानदार प्राकृतिक नजारों से भरपूर है। इसके साथ ही राज्य में धार्मिक पर्यटन के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
