HighlightUttarakhand

हरक सिंह रावत को ईडी का समन, कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधू को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

हरक रावत पर हो रही बदले की भावना से कार्यवाही

सूत्रों ने बताया कि रावत से 29 फरवरी और उनकी पुत्रवधू अनुकृति से सात मार्च को यहां संघीय एजेंसी के समक्ष बयान दर्ज कराने को कहा गया है। वहीं दूसरी और इसी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि सरकार हरक सिंह रावत पर बदले की भावना से कार्यवाही कर रही है।

तत्कालीन मुख्यमंत्री पर भी हो कार्यवाही

मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि अगर हरक सिंह रावत इतनी ही बेईमान थे तो इन्होंने अपनी सरकार में मंत्री क्यों बनाया और उन्हें पार्टी में क्यों लाए थे। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि अगर हरक सिंह रावत पर कार्यवाही हो रही है तो तत्कालीन मुख्यमंत्री पर भी कार्यवाही होनी चाहिए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें