Entertainment

Kumar Shahani Death: मशहूर निर्देशक कुमार साहनी का निधन, 83 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Kumar Shahani Death: मशहूर डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर कुमार साहनी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 83 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया है। निर्देशक ने ‘माया दर्पण’, ‘तरंग’, ‘ख्याल गाथा’ और ‘कस्बा’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। डायरेक्शन के अलावा वो एक बेहतरीन लेखक और शिक्षक भी थे। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

इन फिल्मों को किया डायरेक्ट

1940 में लरकाना में सात दिसंबर को जन्मे कुमार परिवार के साथ बाद में मुंबई चले गए।बाद में अपने परिवार के साथ मुंबई चले गए। पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से डायरेक्टर ने ग्रेजुएशन की। जिसके बाद उन्होंने फ्रांस जाकर रॉबर्ट ब्रेसन की फिल्म यूने फेम डूस में हेल्प की।

कुमार साहनी डायरेक्टर ऋत्विक घटक और रॉबर्ट ब्रेसन को अपना गुरु मानते थे। कुमार साहनी की ‘माया दर्पण’ को हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। ‘तरंग’, ‘ख्याल गाथा’, ‘कस्बा’ और ‘चार अध्याय’ जैसी फिल्मों का कुमार ने निर्देशन किया है।

संगीत और नृत्य पर आधारित बनाई ये फिल्में

कुमार साहनी ने संगीत और नृत्य पर आधारित फिल्में भी बनाई। साल 1989 में ख्याल गाथा और 1991 में भावनाथराना को बनाया। 1997 में उन्होंने चार अध्याय जो की रवीन्द्रनाथ टैगोर के उपन्यास है उसपर भी फिल्म बनाई। जिसमें ओडिसी नृत्यांगना नंदिनी घोषाल ने एहम किरदार निभाया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें