Haridwar NewsHighlight

मामूली बात से नाराज होकर युवती ने लगाया मौत को गले, परिजनों में मचा कोहराम

हरिद्वार में मंगलौर निवासी एक युवती ने परिजनों से नाराज होकर मौत को गले लगा लिया। परिजनों को युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा युवती ने परिवार में हुई कहासुनी से नाराज होकर आत्महत्या की है।

नाराज होकर युवती ने लगाया मौत को गले

मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर कस्बा चौकी अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी युवती का शव सुबह के समय कमरे में छत के पंखे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवती की परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी हो गई थी। जिससे नाराज होकर युवती ने घर के ऊपर वाले कमरे में चली गई और आत्मघाती कदम उठा लिया।

विवाद के बाद युवती की मां ने बड़े बेटे को बहन को मनाकर नीचे लाने के लिए कहा। जब वह ऊपर गया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी जब युवती ने कोई जवाब नहीं दिया तो उसके भाई ने खिड़की तोड़कर कमरे में देखा कि उसकी बहन फंदे से लटकी हुई थी। शोर मचाने पर परिवार के बाकी सदस्य ऊपर आए और युवती को नीचे उतारा।

परिजनों में मचा कोहराम

आनन-फानन में युवती के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसके मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से युवती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें