National

इस जिले में 170 में से 90 बच्चे दिल के मरीज, आखिर यहां ऐसा क्या हुआ, जानें मामला

कर्नाटक के कालाबुरागी जिले से बेहद चोंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जन्म से लेकर 16 साल तक की उम्र के बच्चों में दिल से संबंधी रोग दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में यहां मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में 170 बच्चों में से 90 बच्चों में दिल से संबंधी रोग पकड़ में आए हैं। इनमें से कुछ को सर्जरी की जरुरत है।

जानकारी के अनुसार कालाबुरागी जिले के स्वास्थ्य विभाग ने वैदेही अस्पताल की मदद से एक मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया था। इस शिविर का उद्देश्य दिल और तंत्रिका से संबंधित बीमारियों की जांच करना है। इस जांच में यहां जन्म से लेकर 16 साल की उम्र तक के बच्चों की जांच की गई थी। इन बच्चों में आंगनबाड़ी, प्राथमिक और उच्च विद्यालय के बच्चे शामिल थे।

90 बच्चे दिल से संबंधी बीमारियों से ग्रसित

कुल मिलाकर इस शिविर में करीब 170 बच्चों की जांच की गई थी। हैरानी वाली बात ये है कि इन बच्चों में से करीब 90 बच्चे दिल से संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन बीमारियों में कई तरह के ह्दय रोग भी शामिल हैं। बच्चों में दिल से संबंधी रोग जानकर उनके माता पिता परेशान हो रहे हैं। इस दौरान जिले के डीएचओ ने बताया कि इन बच्चों में से 41 बच्चों को सर्जरी की तुरंत जरूरत है।

सरकार कराएगी उचित इलाज

इस बीच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पैरेंटस के समय से जांच न कराने पर कुछ बच्चों में यह बीमारी तेजी से बढ़ती जा रही है। वहीं कुछ बच्चों को हृदय से संबंधित बीमारी मां के गर्भ में रहते हुए भी हो जाती है। वहीं जिला कलेक्टर ने शिविर में मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि जिन बच्चों में यह रोग पाया जाएगा, उनका उचित इलाज सरकार कराएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें