Haridwar NewsHighlight

पूर्व मुख्यमंत्री ने की जगद्गुरु राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात, किसान आंदोलन को लेकर कहा ये

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की।

पूर्व CM ने की राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद तीरथ सिंह रावत ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि जो असली किसान है वह पीएम मोदी की सरकार से आज भी सहमत हैं। किसानों के लिए भाजपा सरकार ने सोचा है शायद ही कभी किसी सरकार ने सोचा होगा।

किसानों को बहकाने का हो रहा काम

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग किसानों को बहकाने का काम कर रहे हैं। मोदी सरकार में लागू की गई योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग के छोटे बड़े सभी किसान संतुष्ट हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें