Big NewsUttarakhand

कांग्रेस नेता की बढ़ी मुश्किलें, ED ने भेजा हरक सिंह रावत और बहु अनुकृति गुसाईं को समन

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत और उनकी बहु अनुकृति गुसाईं को ईडी ने समन भेजा है।

ED ने भेजा हरक सिंह रावत और बहु अनुकृति गुसाईं को समन

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की मुश्किलें ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ईडी ने हरक सिंह रावत और उनकी बहु अनुकृति गुसाईं को पूछताछ के लिए समन भेजा है।

कुछ दिन पहले की थी ठिकानों पर छापेमारी

बता दें बीते दिनों पहले ईडी की टीम ने हरक सिंह रावत के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी जो कई घंटो तक चली थी। बताया गया की टीम अपने साथ अलमारी खोलने के लिए कुछ विशेषज्ञों को लेकर भी पहुंची थी। इसके साथ ही कई दस्तावेजों को अपने साथ लेकर गई थी। ईडी की इस कार्रवाई के बाद से एक बार फिर हरक सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ गई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button