HighlightNainital News

नैनीताल घूमने आए पर्यटक होटल से चुरा ले गए TV, पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार

नैनीताल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। ट्रेनों में लोटे, सड़कों पर गमले और होटल से शैम्पू-साबुन चोरी तक के किस्से तो आपने काफी सुने होंगे और खूब हंसे भी होंगे। लेकिन नैनीताल में एक होटल में ठहरे पर्यटक वहां से टीवी चुराकर फरार हो गए। जिसने भी ये सुना वो हैरान हो गया।

नैनीताल घूमने आए पर्यटक होटल से चुरा ले गए TV

सोमवार की दो युवक नैनीताल घूमने के लिए पहुंचे और यहां एक होटल में ठहरे। एक रात होटल में रूकने के बाद उनका मन बदल गया। उनकी मंशा में ऐसा बदलाव आया कि वो अपने साथ होटल के टीवी को लेकर तड़के ही फरार हो गए। यहां तक इस बात की किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लग पाई।

कमरे में पहुंचने पर उड़े होटल स्टाफ के होश

सुबह जब नाश्ते के लिए पूछने क लिए होटल स्टाफ उस कमरे में पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। कमरे में ना तो दोनों युवक थे और ना ही मेहमानों के मनोरंजन के लिए लगाया गया टीवी था। जिसके बाद होटल कर्मियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद दोनों युवकों की तलाश शुरू की। युवकों को ढूंढने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने शुरू किए। जिसमें एक युवक रोडवेज बस स्टेशन की तरफ जाते हुए नजर आया। जिसके बाद पुलिस रोडवेज स्टेशन की ओर निकली।

बस स्टेशन के आस-पास कुछ देर तलाश करने के बाद पुलिस को एक युवक टैक्सी स्टैंड के पास की एक दुकान पर चाय पीता हुआ नजर आया। पुलिस ने उसे वहीं पर पकड़ लिया। पुलिस को चुराया हुआ टीवी भी एक टैक्सी से बरामद हुआ। पुलिस ने टीवी होटल कर्मचारियों को सौंप दिया। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों युवकों का इस हरकत के लिए चालान किया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें