Udham Singh Nagar NewsHighlight

महिला ने पड़ोसी पर लगाया घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप, वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

उधम सिंह नगर में एक महिला ने पति के दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने युवक पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है।

पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया रुद्रपुर स्थित भदईपुरा क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर दी है। महिला ने बताया कि उसका पति हलवाई का काम करता है। साल 2022 में उनके कमरे के सामने एक युवक किराये के कमरे में रहता था। जो हरदोई (उत्तरप्रदेश) का निवासी है।

घर में घुसकर की महिला से मारपीट

महिला ने बताया कि वह पंडिताई करता है। उसने उसके पति को झांसे में लेकर रूद्राभिषेक हवन कराया। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। जिसके बाद उसका घर में आना-जाना शुरू हो गया। दो अक्टूबर 2022 को उसके पति की गैर मौजूदगी में आरोपी युवक उसके घर में घुस आया और महिला के साथ मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली।

महिला का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

घटना के बाद आरोपी युवक कई बार उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर चुका था। परिवार टूटने के डर से महिला ने ये बात अपने पति को नहीं बताई। लेकिन कुछ समय पति को जब सच पता चला तो उसने महिला के साथ रहने से इंकार कर दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने बीते 26, 27 और 28 जनवरी को उसके साथ दुष्कर्म किय।

जांच में जुटी पुलिस

महिला ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी तो आरोपी उसकी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। महिला ने बताया कि आरोपी युवक उसे बरेली आकर साथ रहने के लिए मजबूर कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें