Haridwar NewsHighlight

ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने वालों की अब खैर नहीं

बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे बजाने वालों के लिए बुरी खबर है। ट्रैफिक पुलिस अब बुलेट से चलने वाले पटाखों को लेकर सख्त रवैया पनाये हुए है। हरिद्वार में पुलिस कई युवकों को मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर टशन दिखाना भारी पड़ा गया।

SSP के निर्देश पर पुलिस का सघन चैकिंग अभियान

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के आदेश पर हरिद्वार पुलिस व सीपीयू हरिद्वार पुलिस द्वारा शहर से लेकर देहात क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों सड़कों-चौराहों पर बाईक,बुलेट मोटर साईकिल पर रैट्रो एवं मॉडिफाइड साईलेंसर से अत्यधिक धूआं और वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाया।

दर्जनों वाहन चालकों के किए चालान

चैकिंग के दौरान नियम विरुद्ध मिलने पर चालानी कार्यवाही करते हुए सैकड़ो की संख्या में वाहनों को चेक करते हुए कमी पाए जाने पर 20 वाहनों से भारी जुर्माना वसूला गया। जबकि एक वाहन को कमियों के साथ-साथ कागजात न होने के कारण सीज कर वाहन चालकों को स्पष्ट हिदायत दी है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि आने वाले समय में हम इस कार्रवाई को और तेज किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें