Big NewsNainital News

हल्द्वानी से तीन शहरों के लिए शुरू हुई हेली सेवा, CM ने दिखाई हरी झंडी, जानें कितना है किराया

हल्द्वानी से कुमाऊं के तीन शहरों के लिए आज से हवाई सेवा शुरू हो गई है। गौलापार हेलीपैड से चंपावत, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए आज से उड़ान सेवा के अंतर्गत हवाई सेवा शुरू हुई है। सीएम धामी ने वर्चुअल रूप से हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई।

CM ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को वर्चुअल रूप से इस हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद रहे।

यहां देखें किराया सूची

हवाई सेवा संचालन करने वाली हेरिटेज एविएशन के मुताबिक सात सीटर हेलीकॉप्टर प्रतिदिन दो उड़ाने हल्द्वानी से शुरू करेगा। जिसमें हल्द्वानी से चंपावत का किराया 2500 रुपए होगा। वहीं हल्द्वानी से पिथौरागढ़ का 3000 रुपए और हल्द्वानी से मुनस्यारी का किराया 3500 रुपए रखा गया है। हेली सेवा के शुरू होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

स्थानीय लोगों के जीवन में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : CM

सीएम धामी ने शुभारंभ के दौरान कहा कि यह हेली सेवा पर्यटन की दृष्टि से श्रद्धालुओं और यात्रियों की यात्रा को बेहतर और सुविधाजनक बनाएगी। इससे यहां और यहां के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले स्थानीय लोगों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। आजीविका की दृष्टि से पूरे राज्य का रोजगार और जीवन स्तर बढ़ेगा। सीएम ने पीएम मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री का आभार जताया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें