Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

थराली में सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, ड्राइवर की मौत

चमोली से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। थराली तहसील के कुलसारी धारबारम सड़क मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

मृतक की पहचान गौर सिंह (40) निवासी जबरकोट थराली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कार कुलसारी धारबारम सड़क मार्ग पर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

कार चालक की मौके पर मौत

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। कार चालक के शव को गहरी खाई से बरामद किया गया। फिलहाल हादसे कैसे हुआ इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें