Haridwar NewsBig News

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, दरोगा और हत्या के आरोपी को लगी गोली

हरिद्वार में देर रात पुलिस और बच्चे की हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दरोगा और बदमाश को गोली लगी है। दोनों को फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मासूम को उतारा था मौत के घाट

जानकारी के मुताबिक एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि दिसंबर में रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में पेशे से ई रिक्शा चालक राजेश के छह साल के बेटे अजीत की गला घोंटकर हत्या की गई थी। मासूम का शव उसके बाद झुग्गी से बरामद किया था। बच्चे के गले में चुन्नी का फंदा कसा हुआ था। इसके साथ ही उसके चेहरे को चूहों ने नोंच रखा था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

मुठभेड़ में दरोगा और आरोपी घायल

बुधवार रात आरोपी को सूचना मिली थी कि आरोपी चमगादड़ टापू की और घूम रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायर झोंक दिया। जिससे दरोगा घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश प्रदीप उर्फ दीपक के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया। फिलहाल आरोपी प्रदीप को और दरोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें