Big NewsTehri News

टिहरी में हुआ बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, छह लोगों की मौत

टिहरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक कार उत्तरकाशी से देहरादून की ओर आ रही थी। इस दौरान अनियंत्रित होकर टिहरी में हादसे का शिकार हो गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

जानकारी के मुताबिक हादसा टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास हुआ। बताया जा रहा है कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बता दें हादसा मंगलवार देर रात का है। लेकिन पुलिस को हादसे की सूचना बुधवार शाम को मिली। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

हादसे में छह लोगों की मौत

बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग के ही परिवार के हैं। जो परिवार के ही बीमार सदस्य को लेकर उपचार के लिए देहरादून ले जा रहे थे। लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। परिजनों को जब देर रात उनकी लोकेशन नहीं मिली तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है हदसे में छह लोगों की मौत हो गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें