HighlightUttarakhand

सीएम धामी ने किया ब्लड डोनेशन कैम्प का शुभारंभ, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता मिस्सरवाला डोईवाला द्वारा ड्रग्स फ्री उत्तराखंड मिशन-2025 के तहत आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प का शुभारंभ किया।

सीएम धामी ने किया ब्लड डोनेशन कैम्प का शुभारंभ

ब्लड डोनेशन कैम्प का शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आह्वान किया कि प्रदेश के युवाओं को नशे से बचाने के साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान के लिये लोगों को प्रेरित करना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को महादान की संज्ञा दी गयी है और ये मानव जीवन से जुड़ा विषय है।

Cm dhami

रक्तदान करने वाले युवाओं से सीएम ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तदानदाताओं से मुलाकात भी की और उनके इस पुनीत कार्य के लिए उनका उत्साहवर्द्धन करते हुए उनकी प्रशंसा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता संस्था के अध्यक्ष व संयोजक आशा कोठारी, सचिव हरीश कोठारी के इस पुनीत प्रयास की सराहना भी की।

Cm dhami


Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें