Pauri Garhwal NewsBig News

लोस चुनाव से पहले कांग्रेस को मिल रहे झटके, कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

लोकसभा चुनाव पास हैं। लेकिन चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। श्रीनगर विधानसभा के पाबौ और पैठाणी मंडल के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का हाथ थामा है। बुधवार को सभी ब्लॉक प्रमुख पाबौ डॉ रजनी रावत के नेतृत्व में सभी ने भाजपा की सदस्यता ली है।

कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

लोकसभा चुनाव पास आते-आते जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। बुधवार को कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा की सदस्यता ले ली है। भाजपा की सदस्यता लेने में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम सिंह रावत, द्वारीखाल के पूर्व जेष्ठ उप प्रमुख विनोद नेगी, पूर्व प्रधान सुनारगांव दिनेश सिंह पंवार, पूर्व प्रधान बगड़ जसवंत सिंह, अमित रावत शामिल हैं।

भाजपा के विकास कार्य देखकर हुए प्रभावित

जानकारी के अनुसार ब्लॉक प्रमुख डॉ रजनी रावत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत के नेतृत्व में श्रीनगर विधानसभा में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। उनके विकास कार्यों को देखते हुए हम सभी अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री भी रहे मौजूद

बुधवार को सभी नेताओं ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने सभी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख थलीसैंण मंजू रावत और सदस्य जिला पंचायत गणेश राठी भी मौजूद थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें