Dehradun NewsHighlight

नौ सालों से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार, प्रॉपर्टी विवाद के चलते उतारा था मौत के घाट

देहरादून पुलिस ने पिछले नौ सालों से फरार हत्या के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर एक व्यक्ति को प्रॉपर्टी विवाद के चलते मौत के घात उतारा था।

नौ सालों से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की पहचान दीपक पंवार (32) पुत्र सत्येंद्र सिंह निवासी शामली उत्तर प्रदेश, हाल पता दून विहार थाना राजपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक आरोपी ने साल 2014 में जाखन निवासी राहुल देवगन और उसके साथी फिरोज निवासी रुड़की को अपने साथी दिगपाल सिरोही उर्फ बॉबी के साथ मिलकर प्रॉपर्टी विवाद के चलते जानलेवा हमला किया था। जिसमें फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि राहुल किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया था।

जमानत पर बाहर आया था आरोपी

मामले को लेकर राहुल ने तहरीर दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साल 2015 में दीपक जमानत पर बाहर आया था। जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ न्यायालय ने पूर्व में गैर जमानती वांरट जारी किए थे। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। लेकिन आरोपी लगातार अपनी पहचान बदलकर ठिकाने बदल रहा था। बुधवार को आरोपी दीपक को दून पुलिस ने जाखन के दून विहार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें