National

सपा-कांग्रेस में होगा गठबंधन, 17 सीटों पर बनी बात, अखिलेश का ऐलान

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में बात बन गई है। दोनों पार्टियों में गठबंधन के फॉर्मूले पर लगभग सहमति बन गई है। आज शाम तक सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया है। इस संबंध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे बीच कोई विवाद नहीं है, गठबंधन होगा। जल्द ही सारी चीजें साफ हो जाएंगी। बाकी चीजें तो पुरानी हो गई है। अंत भला तो सब भला।

आज शाम हो सकता है सीटों का बंटवारा

अखिलेश ने कहा, समाजवादी पार्टी की कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। समय आने पर लोगों की जिम्मेदारी दी जाएगी। माना जा रहा है कि आज शाम को ही सीट बंटवारे का ऐलान हो सकता है। शाम 5 बजे संयुक्त प्रेस वार्ता होगी।

17 सीटों पर कांग्रेस हुई राजी

दोनों दलों की राज्य इकाइयों ने गठबंधन की घोषणा कर दी है। यूपी में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। दोनों ही पार्टियों के बीच तीन सीटों पर दावेदारी को लेकर पेच फंस गया था। सूत्रों के मुताबिक, सपा ने कांग्रेस को 17 सीटों का ऑफर दिया था, इस पर कांग्रेस राजी हो गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें