National

Ameen Sayani: अपनी आवाज से जादू बिखेरने वाले रोडियो अनाउंसर अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन, जानें यहां

अपनी आवाज से घर-घर में लोकप्रिय रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का निधन हो गया है। उन्होनें 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होनें अंतिम सांस ली।

1951 में रेडियो की शुरुआत

Ameen Sayani ने अपनी आवाज और कार्यक्रम की प्रस्तुति से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ख्याती पाई। इनका मशहूर कार्यक्रम गीतमाला रेडियो सिलोन पर प्रसारित होता था। अमीन सयानी ने 1951 में अपने रेडियो करियर की शुरुआत की थी।

54 हजार रेडियो कार्यक्रम किए

रेडियो पर अमीन सयानी के बात करने की शैली काफी लोकप्रिय थी। एक जानकारी के मुताबिक इन्होनें  करीब 54 हजार रेडियो कार्यक्रम किए और 19 हजार स्पाट्स या जिंगल्स किए। इनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी शामिल है।

बड़े पर्दे पर भी आए नजर Ameen Sayani

अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1931 को मुंबई में हुआ था। उन्होनें 1951 में रेडियो उद्धोषक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो में मुंबई से की थी। अपनी आवाज के जादू से वे शमां बांध देते थे। शुरुआत में उन्होनें अंग्रेजी कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रिय बनाने में उन्होनें अहम भूमिक निभाई। अमीन सयानी कई फिल्मों में रेडियो अनाउंसर के तौर पर दिखे। तीन देवियां, भूत बंगला, बॉक्सर जैसी फिल्मों में इन्हें देखा जा सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें