Udham Singh Nagar NewsHighlight

कार चालक ने मारी बाइक सवार युवकों को टक्कर, एक की मौत, दो घायल

उधम सिंह नगर से हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक कार चालक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक बुरी तरह घायल हो गए।

कार चालक ने मारी बाइक सवार युवकों को टक्कर

हादसा देर शाम का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह (20) पुत्र सोनाथ सिंह निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक भूपेंद्र मुरादाबाद रोड स्थित पशुपति एग्रीलोन फैक्टरी में शटरिंग का काम करता था। देर शाम वह ड्यूटी के बाद अपने साथियों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान करनपुर रोड पर बैजनाथपुर के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार की चपेट में आकर बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में एक की मौत, दो घायल

घटना की सूचना पाकर पलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनो युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां भूपेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अमित पुत्र हरपाल सिंह निवासी ठाकुरद्वारा और शेर सिंह पुत्र हरवंश सिंह निवासी मोहिउद्दीनपुर माफी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फिलहाल कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें