सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील फली एस नरीमन का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
भारत के दिग्गज वकीलों में से एक फली एस नरीमन का निधन हो गया है। उन्होनें आज 21 फरवरी 95 की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी है। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी सरकार के दौरान वो एडिशनल सॉलिसिटर जनरल रहे। फली नरीमन ने कई ऐतिहासिक मामलों में बहस की, जिसमें राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग का प्रसिद्ध मामला भी शामिल था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था।
पद्म भूषण और विभूषण से सम्मानित
10 जनवरी, 1929 को जन्मे नरीमन ने 1972 और 1975 के बीच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रुप में कार्य किया। उन्होनें आपातकाल के दौरान इस पद से इस्तीफा दे दिया। फली नरीमन को जनवरी 1991 में पद्म भूषण मिला और 2007 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनके बेटे रोहिंटन नरीमन, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश थे।
पीएम मोदी ने किया शोक
पीएम मोदी ने नरीमन के निधन पर शोक जताया है। उन्होनें एक्स पर पोस्ट कर लिखा, श्री फली नरीमन ने अपना पूरा जीवन आग नागिरकों को न्याय सुलभ कराने के लिए समर्पित कर दिया। उनके निधन से गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।