HighlightNainital News

हल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिलाएं और युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से रैकेट में शामिल महिलाओं और युवकों को गिरफ्तार किया है।

घर में चल रहा था सेक्स रैकेट

मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी पुलिस को सूचना मिली कि कलावती कालोनी में एक घर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने घर पर छापा मारा।

बंगाल की रहने वाली हैं महिलाएं

छापे में मौके पर सेक्स रैकेट चलता हुआ पाया गया। पुलिस की टीम ने मौके से दो महिलाओं को पकड़ा है जबकि दो युवक भी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं एक युवती को भी रेस्क्यू किया गया है। पकड़ी गई महिलाएं मूल रूप से बंगाल की रहने वाली बताई जा रहीं हैं। पुलिस इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

पहले भी गिरफ्तार हुई है संचालिका

पुलिस की जांच में पता चला है कि सेक्स रैकेट की संचालिका तानिया शेख नाम की एक महिला है। ये महिला पहले भी सेक्स रैकेट चलाने के आरोपों में पकड़ी जा चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें