HighlightUttarakhand

राज्य स्तर पर स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी स्पोर्टस किट, मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत सीएम ने दी स्वीकृति

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितिय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्टस किट देने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही सीएम धामी ने बनभूलपुरा से हटाए गए अवैध अतिक्रमण वाली जमीन पर थाना बनाने को भी स्वीकृति दी है।

राज्य स्तर पर स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी स्पोर्टस किट

खेल महाकुम्भ के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्टस किट उपलब्ध कराए जाने की स्वीकृति प्रदान की है। इस से प्रदेश के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन होगा।

बनभूलपुरा में पुलिस थाने के निर्माण को भी स्वीकृति

सीएम धामी ने नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा से हटाए गए अवैध अतिक्रमण की भूमि पर पुलिस थाने का निर्माण किए जाने की भी स्वीकृति प्रदान की है। बता दें कि आठ फरवरी को हुई हिंसा में बनभूलपुरा थाने को जला दिया गया था। इस हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई जबकि सौ से भी ज्यादा पुलिसकर्मी, पत्रकार घायल हो गए थे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें