Dehradun NewsHighlight

CS ने दिए निर्देश, केजुअल्टी फ्री इलेक्शन के विजन के साथ हो कार्य

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आगामी लोकसभा निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए शिक्षा एवं संबंधित विभागों को सभी 11729 पोलिंग स्टेशनों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर, शेड, रैम्प, व्हील चेयर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लोस चुनाव को लेकर CS की समीक्षा बैठक

राधा रतूड़ी ने निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों की स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं तथा आकस्मिक चिकित्सा उपचार की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए एक एयर एम्बुलेंस, कैशलेस उपचार की व्यवस्था, मेडिकल किट्स की उपलब्धता आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

केजुअल्टी फ्री इलेक्शन के विजन के साथ हो काम : CS

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि इस बार हमें केजुअल्टी फ्री इलेक्शन के विजन के साथ कार्य करना है। उन्होंने सभी निर्वाचन कार्मिकों की हेल्थ स्क्रीनिंग करवाने एवं जिला स्तरीय मेडिकल कमेटी के माध्यम से इस सम्बन्ध में मार्गदर्शन लेने के निर्देश दिए।

अवैध शराब की जमाखोरी पर रोक लगाने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने अवैध शराब की जमाखोरी तथा तस्करी को पूरी तरह से रोकने के लिए पुलिस तथा आबकारी का ज्वाइंट ऑपरेशन चलाने, शराब की उत्पादन इकाइयों, गोदामों तथा लाइसेन्स वाली दुकानों की सीसीटीवी से निगरानी करने, अंतर्राज्यीय सीमाओं पर चेक पोस्ट एवं कण्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

नोडल अधिकारी नियुक्त करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने विभाग में राज्य, जिला तथा ब्लॉक स्तर पर निर्वाचन नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सभी सरकारी कार्मिकों, निर्वाचन की ड्यूटी में लगें कार्मिकों, पुलिस कर्मियों को पोस्टल बैलेट या ईडीसी के माध्यम से मतदान हेतु प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं।

सर्विस वोटर्स की लिस्ट अपडेट करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने सचिव सैनिक कल्याण को सभी जिलों में सर्विस वोटर्स की लिस्ट अपडेट करने तथा सर्विस वोटर्स के शत् प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने श्रम विभाग को भी सभी श्रमिकों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले कर्मियों का मतदान सुनिश्चित करने के लिए फैक्ट्री एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों का सहयोग लेने के निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें