दांतों में ‘Smile Designing’ की सर्जरी के दौरान युवक की मौत, कुछ दिनों में होनी थी शादी, जानें यहां
हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने शादी से पहले अपनी मुस्कान को और बेहतर बनाने के लिए अपनी सर्जरी कराने का फैसला किया, लेकिन शायद खुद युवक ने भी नहीं सोचा होगा कि इसका अंजाम बेहद ही दर्दनाक होगा। दरअसल, युवक की स्माइल सर्जरी कराने के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 16 फऱवरी को लक्ष्मी नारायण विंजाम ने जुबली हिल्स में एफएसएस इंटरनेशनल डेंटस क्लिनिक मे स्माइल सर्जरी कराई, जिस दौरान उनकी मौत हुई है।
एनेस्थीसिया के ओवरडोज के कारण मौत
लक्ष्मी नारायण के पिता ने मीडिया रिपोर्ट में बताया कि सर्जनी के दौरान एनेस्थीसिया के ओवरडोज के कारण उनकी मौत हो गई है। हालांकि, परिवार को लक्ष्मी नारायण के Smile Designing सर्जरी की कोई जानकरी नहीं थी। फिलहाल, उनके परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का मामला दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरु कर दिए हैं।
जुबली हिल्स क्लिनिक ने क्या कहा
जुबली हिल्स के स्टेशन हाउस ऑफिसर के वेंकटेश्वर ने एनडीटीवी को बताया कि लक्षमी नारायण 16 फरवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे क्लिनिक आए थे। शाम करीब 4:30 बजे उन्हें ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया और लगभग दो घंटे तक सर्जरी चली। शाम करीब सात बजे डॉक्टर ने उनके पिता को बुलाया और उन्हें जुबली हिल्स अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। उन्होनें बताय कि शब पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लक्ष्मी नारायण की एक हफ्ते पहले ही सगाई हुई थी औ अगले महीने उनकी शादी होने वाली थी।
क्या होती है Smile Designing?
बता दें कि कई लोग आए दिन स्माइल सर्जरी कराते हैं, ताकि उनकी मुस्कान औक खूबसूरत लग सके। इसके अलावा, दांतों में सफाई के लिए भी सर्जरी को फॉलो किया जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि समय के साथ-साथ दांत ढीले और पीले हो जाते हैं, ऐसे में इस सर्जरी के जरिए दांतों को चमकदार बनाया जाता है।