HighlightUttarakhand

काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी, CM ने किया पीएम और रेल मंत्री का आभार व्यक्त

काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी मिल गई है। जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहा धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा है कि इस ट्रेन के संचालन से लोगों का सफर आसान होगा।

काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी

काठगोदाम रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए ट्रेन संचालन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हेतु प्रधानमंत्री मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस रेल के चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

दो दिसंबर 2023 को सीएम ने किया था अनुरोध

सीएम धामी ने विगत दो दिसंबर 2023 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम से अमृतसर के मध्य सीधी रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था। रेल मंत्रालय ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए काठगोदाम-अमृतसर के मध्य ट्रेन संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है नई ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें