Nainital NewsHighlight

आवारा सांड ने किया बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला, दर्दनाक मौत

नैनीताल के पूर्वी घोड़ानाला बिंदुखत्ता क्षेत्र में आवारा साड़ ने बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिसके बाद बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।

सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत

मृतक की पहचान रामस्वरूप (75) निवासी पश्चिमी घोड़ानाला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग रामलीला मैदान से साइकिल में अपने घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान मैदान में घूम रहे आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों से शोर कर सांड को भगाया।

उपचार के दौरान हुई मौत

आनन-फानन में राहगीर बुजुर्ग व्यक्ति को लेकर बेस अस्पताल हल्द्वानी पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सांड के हमले हमले के दौरान बुजुर्ग ने उसका जमकर मुकाबला भी किया था।

दहशत में आए ग्रामीण

घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में लगातार आवारा जानवरों द्वारा जहां ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं राह चलते लोगो पर हमला भी किया जा रहा है। जिसके बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें