Dehradun NewsHighlight

Good news : अगले महीने शुरू होगी देहरादून-बंगलूरू के बीच डायरेक्ट फ्लाइट, यहां पढ़ें शेड्यूल

अगले महीने विमानन कंपनी विस्तारा देहरादून-बंगलूरू के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने जा रही है। बता दें वर्तमान में विस्तारा की देहरादून और मुंबई की सिर्फ दो उड़ानें हैं।

जल्द शुरू होगी देहरादून-बंगलूरू के बीच डायरेक्ट फ्लाइट

आगामी 15 मार्च से विस्तारा देहरादून-बंगलूरू के बीच नियमित फ्लाइट संचालित करने जा रही है। जिससे हवाई यात्रियों को देहरादून-बंगलूरू के बीच सीधी हवाई उड़ान का एक और विकल्प मिल सकेगा।

ये रहेगा शेड्यूल

मिली जानकारी के अनुसार विस्तारा की 15 मार्च से शुरू होने वाली नई फ्लाइट हवाई यात्रियों को लेकर दोपहर 2:55 बजे बंगलूरू से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी। जिसके बाद फ्लाइट एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर शाम 3:25 बजे वापस बंगलूरू को उड़ान भरेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें