National
रेल मंत्री अश्विनी ने किया ऐलान, पटरी पर दौड़ेंगी 50 अमृत भारत ट्रेन
देश में वंदे भारत एक्सप्रेस की सफलता के बाद अब भारत सरकार ने अमृत भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। इसका ऐलान खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है। रेल मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होनें लिखा- अमृत भारत ट्रेन की बड़ी सफलता के बाद 50 अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी दी गई है। इसी के साथ उन्होनें एक वीडियो भी साक्षा किया है।
दरअसल, रेल मंत्री ने अंतरिम बजट से पहले कहा था कि देश में हर साल 300 से 400 अमृत भारत ट्रेन चलाए जाएंगी। हालांकि अंतरिम बजट के करीब 20 दिन बाद उन्होनें अमृत भारत ट्रेनों को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होनें कहा कि अमृत भारत ट्रेन की सफलता तो देखते हुए ही नई अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी दी गई है।
अमृत भारत ट्रेन की क्या हैं खूबियां?
- अमृत भारत ट्रेन वंदे भारत की तरह ही आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
- अमृत भारत ट्रेन में पुश-पुल के लिए पावरफुल इंजन लगाए गए हैं। इस ट्रेन के आगे और पीछे दोनों जगहों पर इंजन है।
- अमृत भारत ट्रेन की स्पीड लगभग 130 किमी प्रति घंटा है।
- यह ट्रेन नॉन-AC ट्रेन है, जबकि वंदे भारत एक AC ट्रेन है।
- इस ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह के झटके नहीं लगे हैं।
- अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में एक किलोमीटर से 50 किलोमीटर के दायरे तक न्यूनतम किराया 35 रुपये है