Big NewsHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी हिंसा : कुमाऊं कमिश्नर ने भेजा DM, SSP समेत छह अफसरों को नोटिस, कहा रखें अपना पक्ष

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा मामले में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने घटना की जांच के संबंध में नैनीताल डीएम वंदना सिंह, एसएसपी प्रहलाद मीणा समेत छह अफसरों को नोटिस दिया है। इसमें अधिकारियों को अगले हफ्ते अलग-अलग दिनों में घटना के संबंध में अपना पक्ष और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

कुमाऊं कमिश्नर ने भेजा नोटिस

बताते चलें आठ फरवरी को प्रशासन की टीम बनभूलपुरा क्षेत्र में बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल को हटाने गई थी। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर थाने और वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। हमले में पुलिस और नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारी घायल हुए थे।

इन अधिकारियों को भेजा कुमाऊं कमिश्नर ने नोटिस

घटना के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कुमाऊं कमिश्नर को सौंपी थी। इसी जांच के सिलसिले में कुमाऊं कमिश्नर ने अधिकारियों को नोटिस दिया है। कुमाऊं कमिश्नर ने बताया कि डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता और बनभूलपुरा थानाध्यक्ष को अगले सप्ताह में अलग-अलग समय देते हुए पक्ष और साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है।

अन्य अधिकारियों को भी भेजा जाएगा नोटिस

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि इसके बाद अन्य अफसरों को भी नोटिस दिया जाएगा। इसमें होमगार्ड कमांडेंट, पीएसी के अधिकारी और दूसरे जिले से अगर फोर्स आयी है तो उनके अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा। मामले की जांच अभी जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें