Almora NewsHighlight

दुकान में गए युवक की बेरहमी से पिटाई, लोहे की रॉड से तोड़ा पैर, अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज

अल्मोड़ा के दन्यां थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने दुकान में गए युवक को लोहे की रॉड से बुरी तरह पिट दिया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दुकान में गए युवक की बेरहमी से पिटाई

मिली जानकारी के मुताबिक दन्या क्षेत्र के पाभौं निवासी मदन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया कि उसका भाई हरीश सिंह नाराणीखाल में एक दुकान पर गया हुआ था। इसी दौरान दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मदन ने बताया कि युवकों ने बेरहमी से उसके भाई का लोहे की रॉड से पीट-पीटकर पांव तोड़ दिया।

जांच में जुटी पुलिस

आनन-फानन में राहगीर घायल युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। पीड़ित के बड़े भाई ने मामले को लेकर तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने कहा कि तहरीर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ सम्बंधित सहराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें