National

जिस शख्स ने पार्टी खड़ी की हो, इंदिरा का ‘तीसरा बेटा’ हो, वह कैसे कांग्रेस छोड़ेगा- जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश के पूर्व पीएम कमलनाथ बीजेपी में शामिल नहीं हो रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ और कुछ विधायक बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। इस मसले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पहले ही उनके बीजेपी में जाने की अटकलों को खारिज कर चुके हैं।

पूर्व मंत्री सज्जन ने कि कमलनाथ से भेंट

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने रविवार 18 फरवरी को नई दिल्ली में कमलनाथ से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली। सज्जन सिंह ने मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी कि कमलनाथ से कुछ बिंदुओं पर चर्चा हुई। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भी कमलनाथ से बातचीत हुई। सज्जन वर्मा ने कहा कि कमलनाथ कल भी कांग्रेस में थे, आज भी हैं, लेकिन परसों का पता नहीं।

कमलनाथ कैसे कांग्रेस छोड़ सकता है- जीतू

वहीं इस मामलों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी कमलनाथ की बीजेपी में जाने वाली अटकलों को खारिस किया है। उन्होनें कहा कि कुछ लोगों ने मीडिया का इस्तेमाल किया। मेरी कमलनाथ से बात हुई। उन्होनें कहा कि मीडिया में आ रही खबरें किसी साजिश का हिस्सा हैं। उसके बाद ये अटकलें तेज हो गईं। उससे एक दिन पहले जीतू पटवारी ने कहा था कि जिस शख्स ने पार्टी खड़ी करने में सहयोग किया हो, जो इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा हो, वह कांग्रेस कैसे छोड़ सकता है।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें