National

केंद्र सरकार ने फसलों के लिए रखा प्रस्ताव, किसान संगठन आज देंगे जवाब

बीते रविवार को देर रात तीन केंद्रीय मंत्रियों और किसानों के बीच चौथे दौर की बातचीत हुई लेकिन इस बातचीत का नतीजा अच्छा नहीं रहा, यही कारण है कि आज भी किसान पंजाब-हरियाणा के शंभू-बॉर्डर पर किसान अभी भी जमा है। किसान नेताओं ने विचार करने के बाद सरकार के प्रस्ताव पर कुछ जवाब देने की बात कही है।

देर रात हुई बातचीत में किसानों के सामने सरकार ने दालों, कपास और मक्का की फसलों के लिए विविधीकरण का प्रस्ताव पेश किया, मतलब यह एक ऐसे समझौते का प्रस्ताव है, जिसके तहत सरकारी एजेंसियां किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पांच साल तक दालें, मक्का, कपास खरीदेंगी। किसानों ने कहा कि इसपर विचार विमर्श किया जाएगा और जवाब दिया जाएगा। हालांकि कुछ मांगों पर अभी चर्चा नहीं हुई है।

केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?

बता दें कि किसान संगठन और सरकार के बीच देर रात 8: 40 पर बातचीत शुरु हुई जो चार घंटे से ज्यादा लंबी चली। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि, किसानों ने जल स्त्रोतों के सूखने के कारण बढ़ते पानी के संकट की ओर इशारा किया, हमने कई समाधान पेश किए हैं, जिससे किसानों को ज्यादा से ज्यादा मुनाफा मिल सके। एनसीसीएफ नेफेड किसानों के तूर, उड़द, मसूर दाल या मक्का की फसलों पर एमएसपी के तहत खरीद को लेकर समझौता करेंगी, ऐसा प्रस्ताव पेश किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें