Entertainment

बाल-बाल बचीं Rashmika Mandanna! फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, तस्वीर साझा कर बताया हाल

साउथ सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। साउथ के साथ-साथ एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा ली है। अभिनेत्री से जुड़ी एक खबर सामने आ रही हैं। अभिनेत्री जिस फ्लाइट में बैठी थी उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। ऐसे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना हाल बताया है।

Rashmika Mandanna की फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया की वो बाल-बाल बचीं है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी परेशान हो गए।

दरअसल अभिनेत्री जिस फ्लाइट में बैठी थी उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई। ऐसे में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो में वो सीट पर बैठी हुई है। उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा दास भी हैं। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘सिर्फ आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस तरह हम मौत से बचे हैं।’

rashmika mandanna flight emergency landing

30 मिनट बाद ही की इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें की जिस फ्लाइट पर रश्मिका थी वो मुंबई से हैदराबाद जा रही थी। फ्लाइट 30 मिनट बाद इमरजेंसी लैंडिंग के चलते मुंबई वापस लौट गई। टेक्निकल फॉल्ट की वजह से फ्लाइट ने इमरजेंसी लैंडिंग की। इस दौरान हर एक पैसेंजर बिना किसी हानी के सकुशल वापस पहुंच गए।

Rashmika Mandanna ‘पुष्पा 2’ में आएंगी नजर

रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें जल्द ही वो ‘पुष्पा 2’ में नज़र आएंगे। ये मूवी इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) के साथ क्लैश हो सकता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें