National

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, प्याज के निर्यात पर लगा बैन हटाया, पढ़ें यहां

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने प्याज के निर्यात पर लगाए गए बैन को हटा दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली मंत्री समिति ने प्याज निर्यात को मंजूरी दे दी है। देश में प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने इसके निर्यात पर बैन लगाया था और इसकी डेडलाइन 31 मार्च 2024 तय की थी, लेकिन डेडलाइन खत्म होने से पहले ही इस प्रतिबंध को हटा लिया गया है।

प्याज का है पर्याप्त स्टॉक

गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मंत्री समिति की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई है। बैन हटाने के पीछे की वजहों का जिक्र करें तो गुजरात और महाराष्ट्र मे प्याज के स्टॉक को देखते हुए सरकार की ओर से यह मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने केंद्रीय गृहमंत्री के प्याज किसानों की स्थिति से अवगत कराया था, जिसके बाद विचार-विमर्श करने के बाद बैन हटाने का फैसला लिया गया है।

3 लाख मीट्रिक टन प्याज के निर्यात को मंजूरी

केंद्रीय मंत्री समिति ने बैन हटाने का फैसला लेते हुए 3 लाख मीट्रिक टन प्याज के निर्यात को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही बांग्लादेश में भी 50,000 टन प्याज के निर्यात को मंजूरी दे दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें