बॉलीवुड एक्ट्रेस Sunny Leone सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती है। एक बार फिर सनी का नाम इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस बार सनी का एक एडमिट कार्ड वायरल हो रहा है जिसे लेकर वो काफी चर्चाओं में आ गई हैं।
दरअसल, यूपी पुलिस में भर्ती परीक्षा में चल रही है, इसमें 48 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इसमें से एक नाम एक्ट्रेस सनी लियोनी का भी है। दरअसल, हाल ही में ऐसा एडमिट कार्ड वायरल हो रहा है जो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। ये एडमिट कार्ड सनी लियोनी का है जिसमें उनकी ग्लैमरस तस्वीर भी लगी हुई है।
Sunny Leone के एडमिट कार्ड की डिटेल
एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा जारी किया गया है। इसमें सनी लियोनी रेड कलर की ड्रेस पहने बेहद ही ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। इसपर उनका नाम लिखा है। पत्राचार के लिए पता मुंबई का है और दूसरा पता कासगंज का है। एग्जाम सेंटर सोन श्री स्मारक बालिका महाविद्यालय मंडी बाजार तिर्वा कन्नौज है, जिसमें एक्ट्रेस पेपर देंगी। पिता का नाम JORJGI और माता का नाम DARMI लिखा है। पिन कोड 210423 और आधार नंबर 351334673887 लिखा है। जेंडर मेल भरा है। परीक्षा का रजिस्टेशन नंबर 12253574 है। एग्जाम कोड 51010 है। वहीं सनी के नाम से वायरल हो रहे एडमिट कार्ड का अब सोशल मीडिया पर खूब मजाक बन रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं इस एडमिट कार्ड को लेकर पुलिस विभाग जांच कर रहा है। एसपी अमित कुमार आनंद ने मीडिया रिपोर्ट में बताया कि यह किसी की खुराफात है, जिसने सनी लियोनी के नाम से अप्लाई कर दिया, लेकिन पुलिस विभाग की लापरवाही है कि बिना नाम और फोटो देखे एडमिट कार्ड जारी कर दिया। मामले की जानकारी उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ को दी है। मामले की जांच कराई जाएगी और सनी लियोनी के नाम से आवेदन करने वाले शख्स का पता लगाया जाएगा, ताकि पता चले कि उसने यह हरकत क्यों की?