Haridwar NewsHighlight

रिश्तेदार ने बनाई महिला की फर्जी फेसबुक ID!, अश्लील तस्वीरें और वीडियो किए पोस्ट

हरिद्वार से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। महिला ने अपने ही परिचित पर फेसबुक में फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील वीडियो और तस्वीर अपलोड करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

फर्जी ID से अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने का आरोप

मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी का है। जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसके रिश्तेदार ने उसके नाम से फैरबुक पर फजी अकाउंट बनाया है। यहीं नहीं अब वो उस अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर उसके सभी परिचितों को उस आईडी में जोड़कर अश्लील तस्वीर और वीडियो भी पोस्ट कर रहा है।

अश्लील तस्वीरें और वीडियो किए पोस्ट

महिला ने बताया फर्जी अकाउंट होने की जानकारी उसे उसके अन्य रिश्तेदार ने दी। जिसके बाद उसने फर्जी अकाउंट पर मैसेज कर आईडी बंद करने की बात कही। महिला ने आरोप लगाया कि उसके बाद उस अकाउंट से व्यक्ति गाली गलौज करने लगा। महिला ने फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील तवसीरें अपलोड करने का आरोप अपने ही रिश्तेदार पर लगाया है।

महिला ने दी पुलिस को तहरीर

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही महिला के रिश्तेदार से आरोपों के आधार पर पूछताछ की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें