National

AAP पार्टी ने विश्वास मत किया हासिल, देश को बीजेपी से आजाद दिलाएगी पार्टी

दिल्ली विधानसभा में आप पार्टी ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में देश को बीजेपी से आजादी आप पार्टी ही दिला सकती है। इस दौरान उन्होनें कहा कि हर कोई सवाल पूछ रहा है कि आप के खिलाफ इतने हमले क्यों किए जा रहे हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि इअगर पूरे देश में बीजेपी को कोई चुनौती दे रहा है तो वह है आम आदमी पार्टी। शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार को अस्थिर करने की साजिश का आरोप लगाते हुए विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किय।

आप पार्टी बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती

सीएम केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह बीजेपी ने आप पर हमला किया और हमारे मंत्रियों को गिरफ्तार किया, देशभर के लोग इस बात से वाकिफ हैं। सीएम ने कहा बीजेपी को लगता है कि लोग मूर्ख हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। अब पार्कों में चर्चाएं हो रही हैं और लोग पूछ रहे हैं कि क्या पीएम मोदी अरविंद केजरीवाल को कुचलना चाहते हैं। यहां तक की बच्चे भी सवाल पूछ रहे हैं क्योंकि उन्होनें हमारे कई मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया है। हमारे नंबर 2,3,4 के मंत्री जेल में है और बातचीत हो रही है कि जल्द नंबर 1 को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि आप पूरे देश में बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें