National

अज्ञात बदमाशों ने 20 आवारा कुत्तों की बेरहमी से गोली मारकर की हत्या  

तेलंगाना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां महबूबनगर जिले के पोन्नाकल में गुरुवार रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने 20 आवारा कुत्तों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। पांच कुत्ते बुरी तरह घायल हो गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में गोलीबारी के बाद लोग काफी डरे हुए हैं।

कार में कुछ नकाबपोश आए

स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता अदुलापुरम गौतम ने कहा, स्थानीय लोगों ने बताया कि आधी रात के बाद कार में कुछ नकाबपोश आए और कुत्तों पर बंदूक से गोलियां चला दीं। इस घटना में लगभग 20-25 कुत्ते मारे गए और कई अन्य घायल हो गए हैं। हमने इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है।

बदमाशों की पहचान की जा रही है

अज्ञात बदमाशों की पहचान की जा रही है। शुरुआती जांच में एक प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया है कि कार में आए एक व्यक्ति ने ही अपराध को अंजाम दिया है। पंचायत अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शस्त्र अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें