Big NewsHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी हिंसा : नौ फरार आरोपियों में से दो गिरफ्तार, बाकी सात आरोपियों की संपत्ति हो रही कुर्की

हल्द्वानी हिंसा के फरार नौ आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बनभूलपुरा कांड के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक और बाकी के फरार चल रहे सात आरोपियों की सम्पत्ति की कुर्की की कार्यवाही की जा रही है।

नौ फरार आरोपियों में से दो गिरफ्तार

हल्द्वानी हिंसा में फरार चल रहे नौ आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मौकीन सैफी और जिया उल रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस बनभूलपुरा कांड के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक की सम्पत्ति कुर्की की कार्यवाही कर रही है। पुलिस उसके लाइन नम्बर 8 स्थित घर पर ये कार्यवाही कर रही है। बता दें कि हिंसा के बाद से ही अब्दुल मलिक और उसका बेटा फरार चल रहा है।

सात आरोपियों की संपत्ति भी की रही कुर्क

पुलिस भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बाकी के सात आरोपियों की संपत्ति को कुर्क कर रही है। पुलिस टीम इस कार्यवाही को करने में अभी भी जुटी है। पार्षद शकील अंसारी की संपत्ति भी कुर्क की जा रही है। बता दें कि शुक्रवार को पुलिस ने फरार चल रहे नौ आरोपियों के पोस्टर भी जारी किए थे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें