HighlightHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी हिंसा के बाद सुधर रहे हालात, अब बनभूलपुरा में जारी रहेगा सिर्फ नाइट कर्फ्यू

हल्द्वानी हिंसा के बाद से बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है। दो दिन पहले लोगों को थोड़ी सी रहात देते हुए दिन में कर्फ्यू में दो घंटे की छूट दी गई थी। जिसके बाद बनभूलपुरा में सिर्फ रात में कर्फ्यू जारी रहने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

अब बनभूलपुरा में सिर्फ रात में रहेगा कर्फ्यू

हल्द्वानी हिंसा के बाद अब बनभूलपुरा में कर्फ्यू में और छूट दी गई है। जिलाधिकारी द्वारा आदेश जारी कर कहा गया है कि अब बनभूलपुरा में केवल रात में ही कर्फ्यू जारी रहेगा। इसके साथ ही बता दें कि अतिक्रमण मुक्त स्थल की 100 मीटर की परिधि में कर्फ्यू जारी रहेगा। बाकी के इलाके में दिन में कर्फ्यू नहीं रहेगा, केवल नाइट कर्फ्यू रहेगा।

हिंसा के बाद हालात हो रहे सामान्य

आठ फरवरी की हिंसा के बाद से कुछ दिन हल्द्वानी में माहौल तनावपूर्ण था। प्रशासन की सख्ती के बाद शांति स्थापित हुई और अब धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। हिंसा के 10 दिन बाद ज्यादातर इलाकों से दिन में कर्फ्यू हटा दिया गया है।

Nainital

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें