Entertainment

Devara New Release Date: पोस्टपोन हुई जाह्नवी और JR. NTR की फिल्म की रिलीज डेट, ‘देवरा’ इस दिन देगी दस्तक

Devara New Release Date: जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की मच अवेटेड फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ का जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फैंस फिल्म का काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म से जुड़ा एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। जिससे फैंस को निराशा हो सकती है। फिल्म की रिलीज़ डेट पोस्टपोन कर दी गई है।

जूनियर एनटीआर ने शेयर किया पोस्ट

सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा’ से जुड़ा अपडेट फैंस के साथ साझा किया है। अभिनेता ने फिल्म से अपना लुक शेयर किया है। इस पोस्टर में वो काफी खूंखार अवतार में दिखाई दे रहे है। इसी के साथ अभिनेता ने अपनी फिल्म की नई रिलीज़ डेट का भी खुलासा कर दिया।

इस दिन रिलीज होगी देवरा पार्ट 1

बता दें की पहले जूनियर एनटीआर-जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। लेकिन अब रिलीज डेट को आगे शिफ्ट कर दिया गया है। फिल्म अब 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज़ की जाएगी। फिल्म में जाह्नवी, एनटीआर और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म से जाह्नवी तेलुगु में डेब्यू करने जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें