National
Kisan Andolan: शंभू बॉर्डर पर बुजुर्ग किसान की मौत, हार्ट अटैक से गई जान
किसानों के एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान शंभू बॉर्डर पर एक 63 साल के किसान ज्ञान सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। ज्ञान सिंह के सीने में सुबह दर्द की शिकायत मिली जिसके बाद उन्हें पंजाब के राजपुरा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल ने बताया कि उन्हें फिर वहां से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
अब रविवार को होगी सरकार से बातचीत
संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने दिल्ली चलो मार्च का आहवान किया था। किसानों ने मंगलवार को मार्च शुरु किया और तब से पंजाब और हरियाणा की शंभू और खनौरी सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। किसान यूनियन नेताओं और सरकार के बीच गुरुवार को तीसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही थी। अगले दौर की बातचीत अब फिर रविवार को होगी।