UttarakhandHighlight

Good news : हर ब्लॉक में खुलेंगे ओपन जिम, जल्द होगा निर्माण शुरू, रेखा आर्या ने दिए निर्देश

प्रदेश के युवाओं को खेल विभाग जल्द ही खुशखबरी देने जा रहा है। दरसअल खेल मंत्री रेखा आर्या ने पूर्व में हर ब्लॉक में युवाओं के लिए एक ओपन जिम खोलने की घोषणा की गई थी। जिसके क्रम में खेल मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक स्तर पर ओपन जिम को लेकर विभाग की और से प्रस्ताव बना लिया गया है। जल्द ही इसका जिओ जारी करते हुए, भूमि चयन की प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए हर ब्लॉक में ओपन जिम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

हर ब्लॉक में खोले जाएंगे ओपन जिम

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कई युवक और महिला मंगल दलों की और से उन्हें ब्लॉकों में ओपन जिम खोलने के लिए कहा गया था। ऐसे में उनकी और से इस तरफ प्रयास किया गया जो कि जल्द ही धरातल पर उतरने जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन ओपन जिमों के द्वारा हमारे युवक स्वस्थ्य होंगे। उन्हें कहीं अन्यत्र जाने की आवश्यकता नही होगी।

हर उम्र के लोगों को मिलेगी सुविधाएं

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इन ओपन जिमों में हमारे युवाओं को वह हर एक सुविद्या प्राप्त होगी जिनकी उन्हें जरूरत है। इसके साथ ही रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए बताया की इन जिमों में एक वर्ष से लेकर वृद्ध उम्र तक के लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। ओपन जिमों में हर वर्ग अपने स्वास्थ्य को बेहतर कर सकेंगे और वह लाभ भी ले सकेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें