Udham Singh Nagar NewsHighlight

सोशल मीडिया पर बात, फिर मुलाकात, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

उधमसिंह नगर क्षेत्र के अंतर्गत पंतनगर थाना क्षेत्र से युवती का अश्लील वीडियो वायरल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती ने युवक पर उसकी आप्तिजनक वीडियो बना कर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सोशल मीडिया में हुई थी दोनों की मुलाकात

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि थाना क्षेत्र निवासी ने बताया कि बीते साल अगस्त में सोशल मीडिया में उसकी दोस्ती गोविंद सिंह फर्तयाल नाम के एक युवक से हुई थी। जिसके बाद उनकी दोस्ती ओर गहरी होती चली गई। पीड़िता ने बताया अक्तूबर को गोविंद ने उसे मिलने के लिए रुद्रपुर बुलाया।

शारीरिक संबंध बनाने का बना रहा था दबाव

आरोप है कि रुद्रपुर में युवक उसे डरा धमका कर होटल ले गया। युवक ने युवती को धमकी देकर उसका अश्लील वीडियो बनाया। पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2024 को भी आरोपी ने उसे बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। युवती के विरोध करने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी।

परिजनों को भेजी आपत्तिजनक वीडियो

पीड़िता ने युवक पर आरोप लगाया कि उसने उसकी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो उसके परिजनों और रिश्तेदारों को भेजी है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर एसपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें