HighlightUttarakhand Chamoli News

रोशनी से जगमगाएंगे चीन सीमा से लगे गांव और अग्रिम चौकियां, प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

चमोली जिले में चीन सीमा क्षेत्र की अग्रिम चौकियां और गांव जल्द ही बिजली की रोशनी से जगमगाएंगे। इन क्षेत्रों तक बिजली पहुंचाने का प्रस्ताव ऊर्जा निगम में केंद्र सरकार को भेजा था। जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। सरकार ने साल 2025 तक सीमा क्षेत्र की चौकियों तक बिजली पहुंचाने का दावा किया है।

रोशनी से जगमगाएंगे चीन सीमा से लगे गांव और अग्रिम चौकियां

सरकार चीन सीमा से लगे क्षेत्रों तकबिजली, सड़क व अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दे रही है। बता दें कि केंद्र सरकार की योजना के तहत चमोली जिले के नीती व माणा घाटी के अंतिम गांवों को वाइब्रेंट विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस योजना के तहत चीन सीमा पर स्थित सेना व आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों को भी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

इन जगहों पर पहुंचाई जाएगी बिजली

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि अग्रिम चौकियों तक बिजली पहुंचाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बताया कि बजट मिलते ही इस पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि चीन सीमा क्षेत्र के माणा पास, रिमखिम, घस्तोली, रत्ताकोणा, सुमना, लपथल और गैलडूंग चौकियों तक बिजली पहुंचाई जाएगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें