Entertainment

UAE के पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन में शामिल हुए Akshay Kumar, एथनिक कुर्ता पहने आए नज़र

बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी यानी की अक्षय कुमार(Akshay Kumar) 14 फरवरी को यूएई के पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन में पहुंचे। अबू धाबी में बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) हिंदू मंदिर के उद्घाटन में अभिनेता एथनिक वियर पहने दिखाई दिए। ऐसे में उद्घाटन समारोह से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ये कलाकार भी आए नजर

अक्षय कुमार के अलावा गायक-संगीतकार शंकर महादेवन और अभिनेता दिलीप जोशी भी इस उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। दिलीप जोशी ने यूएई के इस पहले हिन्दू मंदिर पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की ये सुंदर मंदिर देखकर यकीन ही नहीं हो रहा है।

प्रधानमंत्री द्वारा जब इस मंदिर की आधारशिला रखी गई थी तब वो भी वहां पर मौजूद थे। मंदिर के लिए दुबई के शासक ने जमीन और परमिशन दी। वाकई, उनका दिल काफी बड़ा है। दुनियाभर में इस मंदिर से सद्भाव कामसाज पहुंचे इसकी मैं कामना करता हूं।

पीएम मोदी ने किया मदिंर का उद्घाटन

बता दें की इस मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। संतों के साथ अबू धाबी में पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की। मंदिर को ‘अल वाकबा’ नाम की जगह पर बनाया गया है। अबू धाबी से अल वाकबा 30 मिनट का रास्ता है। भारतीय दूतावास के आंकड़ों के मुताबिक यूएई में करीब 26 लाख इंडियन रहते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें