Udham Singh Nagar NewsHighlight

बदमाशों के हौसले बुलंद : तीन दुकानों के शटर तोड़कर किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुई घटना

उधमसिंह नगर में दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला गदरपुर के महतोष मोड बाजार का है। जहां देर रात चोरों ने तीन दुकानों के शटर तोड़कर दुकान में हाथ सा फ कर दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

बदमाशों ने किया तीन दुकानों में हाथ साफ

मिली जानकारी के अनुसार गदरपुर के महतोष मोड बाजार जो की गदरपुर की महतोष पुलिस चौकी से मात्र 300 मीटर की दूरी पर है। वहां पर देर रात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अन्जाम दिया। बदमाशों ने दुकान के क्षेत्र तोड़कर अंदर रखे गल्ले में नगदी और दुकान में रखा कीमती समान साफ कर दिया।

CCTV में कैद हुई घटना

जानकारी के औसर गुरु चंद ढाली नाम के व्यापारी ने बताया कि उनकी दुकान में कुछ गोल्ड का सामान और नगदी रखा हुआ था। वह भी चोरी हुए है। ये पूरी घटना सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बदमाश दुकान का शटर तोड़कर शीशा तोड़ने के बाद चोरी कर रहे हैं।

व्यापारियों में आक्रोश

वहीं कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक ने बताया कि उसकी दुकान से लाखों की नगदी साफ हुई है। इसके साथ ही दुकान में रखें कई मोबाइल भी चोरी हुए हैं। संचालक ने बताया यहां पर देर रात तक डंपर चलते रहते हैं। यहां पर कोई भी चौकीदार नहीं है। यहां तक की CCTV भी व्यापारियों ने लगवा रखे हैं।

संचालक ने बताया ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां चोरी की घटनाएं हो चुकी है। लेकिन पुलिस अभी तक चोर को पकड़ने में कामयाब नहीं हुई। पुलिस की और से कभी देर रात गश्त के लिए नहीं आती। पुलिस के इस रवैया से व्यापारियों में आक्रोश है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें