Big NewsUttarakhand Chamoli News

चमोली में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत, पांच घायल

चमोली से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जोशीमठ-सलूड़-डुंग्रा मोटर मार्फ पर मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन

घटना बुधवार शाम साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक मैक्स वाहन पगनों गांव से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल बताये जा रहे हैं।

हादसे में तीन लोगों की मौत पांच लोग घायल

घटना की सूचना पाकर जोशीमठ कोतवाली पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मेहरबान सिंह (45) पुत्र भोपाल सिंह, प्रदीप सिंह (35) पुत्र खेम सिंह, सरोजनी देवी (60) पत्नी ज्ञान सिंह तथा प्रदीप पंवार की पांच व आठ साल की दिव्यांशी व रुद्रांशी घायल हो गए।

मृतकों का विवरण

मृतकों की पहचान काई देवी (60) पत्नी अषाड़ सिंह, ग्राम पगनों और भोपाल लाल (65) पुत्र मालकू लाल के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि वाहन जोशीमठ से पगनों गांव की ओर जा रहा था। वाहन में सभी पगनों गांव के ग्रामीण सवार थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें