International News

इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी पत्नी के साथ मौत को लगाया गले, जानें वजह

यूरोपीय देश नीदरलैंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर यही लगता है कि कभी-कभी मौत से भी ज्यादा भारी लगने लगता है जीवन जिस कारण लोग मौत को गले लगाना पसंद करते हैं। इसी मौत को नीदरलैंड के पूर्व पीएम ड्राइस वेन एग्त और उनकी पत्नी यूजीन ने करीब 70 साल एक दूसरे के साथ गुजारने के बाद गले लगा लिया है। दोनों की उम्र 93-93 साल बताई जा रही है। ड्राइस और यूजीन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। यही नहीं वह काफी बूढ़े भी हो गए थे। यही वजह है कि उन्होनें इच्छा मृत्यु मांगी।

यूथेनेसिया का इंजेक्शन देकर दी मौत

प्राण त्यागने के दौरान भी ड्राइस और यूजीन एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। ये दोनों एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे। ड्राइस यूजीन को बूढ़े होने पर भी प्यार से माय गर्ल कहकर पुकारते थे। नीदरलैंड की एक कानूनी अदिकार संस्था के मुताबिक ड्राइस वेन एग्त और यूजीन को एक्टिव यूथेनेसिया का इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुलाया गया है। इसके बाद इनके पार्थिव शरीर को बिल्कुल आस-पास दफनाया गया है।

1977 से 1982 के बीच रहे पीएम

ड्राइस वेन एग्त 1977 से 1982 के बीच नीदरलैंड के पीएम पद पर काबिज रहे। वह क्रिश्चियन डेमोक्रेट पार्टी का हिस्सा थे। ड्राइस 2019 में ब्रेन हेमरेज के बाद से बिल्कुल लाचार हो गए थे। जब उनके साथ यह दुर्घटना घटी तब वह एक सेमिनार हाल में स्पीच दे रहे थे। ड्राइस वेन एग्त कई बार पार्टी की सीमाओं को लांघ जाते थे। इस कारण उनका विरोध होने लगता था।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें